बारामती में जिस जगह पर गिरा था अजित पवार का प्लेन, वहां फिर क्रैश हुआ विमान; पायलट की क्या हालत?
नई दिल्ली, मई 13 -- महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक बार फिर विमान क्रैश होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बारामती के गोजुबाबी गांव में एक दो-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। कथित तौर यह हादसा वहीं हुआ है जहां बीते जनवरी महीने में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी मिल रही है कि इंजन फेलियर के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की और फिलहाल वह सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.