बाराबंकी, मई 9 -- बाराबंकी। मसौली कस्बा में शुक्रवार की देर रात भड़के सांड़ आपस में भिड़ गए। जिससे कस्बा में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इस बीच एक दुकान के सामने आपस में लड़ रहे पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों सांड़ के बीच एक व्यक्ति फंस गया और घायल हो गया। जिसे लोगों ने सीएचसी बड़ा गांव में भर्ती कराया। इस बीच, रामसनेहीघाट में भिटरिया चौराहे पर गुरुवार की रात उत्पात मचाने वाले सांड़ की कंधईपुर गोआश्रय केंद्र पर मौत हो गई। मसौली संवाद के अनुसार स्थानीय कस्बा में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। यह भी पढ़ें- घर में लड़ते हुए घुसे दो सांड, बुजुर्ग महिला के मुंह में सींग घुसेड़ मार डाला जिसकी चपेट में आकर कस्बे की ही उमेश (42) पुत्र वंशीलाल घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। ...