बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में सैदहा गांव के ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोठी थाना के बसंतपुर गांव निवासी भोला रावत (51) पुत्र स्व.राम प्रकाश मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। गुरुवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। शाम को वह साइकिल से अड़नपुर गांव से अपने घर लौट रहा था। भानमऊ-गंगागंज मार्ग पर सैदहा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने इसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जा पाते उसकी मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.