कानपुर, जून 12 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर मार्ग पर जसवापुर गांव के पास बुधवार को नोन नदी से जुड़े नाले में मिले मोर्टार आज बाराबंकी से सेना की टीम ले जायेगी। उनकी जांच के बाद यह कहां से आया इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं मोर्टार बरामद होने के बाद से इलाके के लोगों में चर्चा के साथ भय का भी माहौल है। लोगों की मानें इस तरह के काम में स्थानीय लोग जरुर शामिल हैं। बुधवार दोपहर गजनेर-रायपुर रोड पर नोन नदी के पुल के पास नाले से मछली पकड़ने के लिए जसवापुर गांव के लोग नाले का पानी पंपिंग सेट से हटा रहे थे। उसी समय पानी हटाने के बाद जब मछली पकड़ने के लिए लोग दलदल में घुसे तो उन्हें संदिग्ध भरी भड़कीली वस्तु को देख इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उधर क्षेत्र में मोर्टार मिलने की खबर पूरे जगह फैल गई थी। झांसी से पहुंची पांच ...