नई दिल्ली, जून 19 -- लखनऊ से बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और नेपाल जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा। इन जिलों की यात्रा को रफ्तार मिलने जा रही है। लखनऊ से बहराइच और गोंडा का सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा होगा। दरअसल, बाराबंकी से बहराइच तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है।। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का निर्माण करने वाली संस्था को कार्य आवंटित कर दिया है। इस हाईवे पर लखनऊ में सफेदाबाद के पास किसान पथ से वाहनों को प्रवेश मिलेगा। बाराबंकी-बहराइच हाईवे मौजूदा समय में दो लेन का है, इसे चौड़ा कर के चार लेन का बनाया जाना है। इसके लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण कार्य के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने लगभग सात हजार करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए। पिछले महीने ही...