प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। परिजनों को बिना जानकारी दिए गुरुवार दोपहर गायब होने वाला व्यापारी शुक्रवार को बाराबंकी जिले के देवा शरीफ दरगाह पर मिला। पट्टी पुलिस उसे लेकर लौटी और जरूरी लिखापढ़ी के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगर के रायपुर निवासी मो. यासीन राईन की चौक में जूते की दुकान है। गुरुवार वह बगैर किसी को बताए गायब हो गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में प्रतापगढ़ स्टेशन पर दिखाई पड़ा। उसकी तलाश में टीम लखनऊ गई जहां पर स्टेशन से बाहर निकलते हुए भी व्यापारी की फुटेज दिखी। इसके आगे की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को किसी परिचित ने जानकारी दी कि वह देवा शरीफ दरगाह पर है। पुलिस टीम शुक्रवार की शाम दरगाह पहुंची और उ...