वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, संवाद। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत पंडित रामआधार कॉलोनी पाण्डेयपुर निवासी सत्यम सिंह जो अपने मौसा गैवीपुर औड़िहार (सैदपुर) गाजीपुर निवासी राहुल सिंह और पांच अन्य साथियों साथ इनोवा कार से कैची धाम (नीम करौली) उत्तराखंड दर्शन करने जा रहे थे। बाराबंकी के हैदरगढ़ के पास खड़े डंपर में तेज कार जा घुसी। मौके पर चार लोगो की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। सोमवार शाम पाण्डेयपुर वाराणसी से इनोवा कार से कैची घाम (नीम करौली) उत्तराखंड दर्शन करने के लिए सत्यम सिंह (कॉलोनी में ही माँ विंध्यवासिनी गर्स हास्टल के नाम से पीजी का संचालन करते हैं) अपने मौसा राहुल सिंह व पांच अन्य साथी राहुल कुमार (निवासी मुगलसराय चंदौली), सूरज यादव (निवासी गाजीपुर), पंकज सिंह (निवासी चुनार मिर्ज़ापुर), प्रशांत सिंह (निवासी बेला बलिया) व चंदन सिंह (निव...