मनोज सिंह, मई 22 -- बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में गुरुवार देर रात असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए और विरोध कर रहे परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान तमंचे से डराकर 12 लाख रुपये नकद समेत 52 लाख रुपये के आभूषण लूट कर बदमाश फरार हो गए। डकैती की इस वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। जानकारी होने पर सुबह पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया। ग्वारी गांव निवासी हिमांशु जायसवाल अपनी मां, दो बहनों और पत्नी के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात सभी लोग सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर...