बाराबंकी, अगस्त 17 -- फतेहपुर। फतेहपुर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के धर्मांतरण और जबरन निकाह मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस प्रकरण में शामिल अज्ञात आरोपितों की पहचान में जुटी है। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की मां ने 23 जुलाई को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर किशोर पुत्री के साथ धर्मांतरण और जबरन निकाह होने की शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर एक सिपाही समेत चार नामजद और आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। किशोरी की पहचान एक महिला के जरिए फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे सिपाही आसिफ से हुई थी। आसिफ ने किशोरी की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए आर्थिक मदद देकर उनका विश्वास जीता। बाद में सिपाही ने किशोरी का संपर्क ग्राम बसारा निवासी जावेद से करा दिया।...