बाराबंकी-बहराइच फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण
बहराइच, मई 26 -- बहराइच। सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) राजेश प्रसाद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन का चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण प्रस्तावित है। भू-अधिग्रहण प्रस्ताव में तहसील महसी के ग्राम सिसाई हैदर, हेमरिया, टेंडवा बसन्तपुर व गजपतीपुर की भूमि प्रभावित है। राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3डी का प्रकाशन भारत के राजपत्र में 18 मार्च 2026 को हुआ।सक्षम प्राधिकारी ने प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों से अपील की है कि वे कपूरथला परिसर स्थित सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में 02 जून 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर अपना क्लेम/दावा प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- बाराबंकी-बहराइच फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.