बाराबंकी-छपरा रेल रूट पर रुकेंगे हादसे, कवच से लैस होंगी 213 ट्रेन इंजन
मुख्य संवाददाता, मार्च 31 -- UP News: इंजनों को कवच सिस्टम से लैस करने के लिए एनईआर को 213 उपकरण आवंटित कर दिए गए हैं। एक अप्रैल से इंजनों में फिटिंग शुरू कर दी जाएगी। उधर दूसरी तरफ बाराबंकी से छपरा के बीच टॉवर लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस रफ्तार से चल रहे काम को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आगामी छह महीने में किसी एक सेक्शन में ट्रायल कराया जा सकता है। एनईआर को मिले 213 कवच में से गोरखपुर लोको शेड को 60, गोंडा लोको शेड को 95 और सैदपुर लोको शेड को 58 उपकरण दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य के होने से संरक्षा और सुदृढ़ होगी। ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) जल्द ही बाराबंकी से गोरखपुर होकर छपरा रेल रूट कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) से लैस हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.