प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- प्रतापगढ़। यात्री से वसूली को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर तैनात टीटीई संजय मिश्र को निलंबित किया गया था। सोमवार शाम निलंबित टीटीई का तबादला बाराबंकी जनपद हुआ। बता दें कि रेलवे की ओर से पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...