बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से तीसरी के छात्र की मौत
बाराबंकी, जुलाई 27 -- हैदरगढ़, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र देवगरपुर मजरे गांव स्थित सहावर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सोमवार दोपहर तीसरी कक्षा के छात्र अंशु (7) को शौचालय के बाहर घूम रहे जहरीले सांप ने डस लिया। आरोप है कि घटना के समय विद्यालय में मौजूद महिला शिक्षा मित्र ने करीब साढ़े तीन घंटे तक घटना छुपाए रखी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर घबराई शिक्षामित्र ने परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी हैदरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया।घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सीएचसी हैदरगढ़ में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे बच्चे की मौत के लिए अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बीएसए यहां आकर कार्रवाई का आश्वासन दें। एफआईआर की कापी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.