हरदोई, जुलाई 15 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित बाराबंकी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान मामला पॉक्सो एक्ट में भी दर्ज किया गया और आरोपित की तलाश शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने बाराबंकी के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा पूरे कामगार निवासी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह समेत कोतवाली देहात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...