नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर पर एक तरफ से यातायात खोलने के पहले ही दिन बुधवार को बॉटलनेक ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वाहन चालक भयंकर जाम में फंसे। गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के बजाए लोगों को 40 मिनट से एक घंटे तक की देरी हुई। हाल यह हो गया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों का पहली यात्रा का अनुभव बेहद खराब रहा। यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 कॉरिडोर से मयूर विहार से एम्स तक जाने में 20 से 25 मिनट की होगी बचतउद्घाटन समारोह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मंगलवार को इस कॉरिडोर का उद्घाटन कराया। इसका एम्स से मयूर विहार फेज-एक आने वाला कैरिजवे उद्घाटन समारोह का टेंट न हटने की वजह से बंद है। लेकिन बुधवार सुबह इसके मयूर विहार फेज-एक से एम्स की ओर जाने वाले कैरिजवे को ...