नई दिल्ली, अगस्त 29 -- -पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल मुक्त होगा सफरनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता बारापुला फ्लाईओलर का तीसरा फेज बनकर तैयार हो गया है और इसे खोलने के लिए मुख्यमंत्री से उद्घाटन का समय मांगा गया है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि जल्द मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर सकती हैं। मयूर विहार से सराय काले खां तक इस फ्लाईओवर बनने से मयूर विहार से एम्स तक वाहन चालकों के लिए सिग्नल मुक्त सफर हो जाएगा。

फ्लाईओवर का विस्तार जानकारी के अनुसार बारापुला फ्लाईओवर पर फिलहाल एम्स से सराय काले खां तक सिग्नल मुक्त सफर चल रहा है। एम्स के पास से शुरु होने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा सराय काले खां जबकि दूसरा डीएनडी पर समाप्त होता है। बारापुला के तीसरे फेज में सराय काले खां से मयूर विहार तक लगभग 3.5 किलोमीटर का विस्तार किया गया है। ...