जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। संगीत संस्था संजीवनी की ओर से बारोद्वारी क्लब हाउस में रवींद्र जयंती के अवसर पर "कवि प्रणाम" नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना बोस ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सदस्यों ने 'हे नूतन देखा दिक आर बार' एवं 'आमार मुक्ति आलॉय आलॉय' सहित कई लोकप्रिय रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर दर्शको को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में चैतालि दंडपात, सोमा विश्वास एवं अंजना सेनगुप्ता ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने एकल एवं सामूहिक संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। यह भी पढ़ें- लिंडसे क्लब में धूमधाम ...