कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो ने बारादेवी से नौबस्ता तक लगभग 5.3 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल सिस्टम इन्स्टॉल करने का कार्य पूरा कर लिया है। कानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल से चलती हैं। थर्ड रेल इन्स्टॉल करने का कार्य ट्रैक निर्माण के साथ-साथ ही किया जा रहा था। अक्टूबर 2025 के अंत में ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद अब उक्त स्ट्रेच पर थर्ड रेल इंस्टॉल करने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही उक्त स्ट्रेच पर थर्ड रेल से जुड़ी आवश्यक टेस्टिंग प्रक्रियाएं तथा इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल से अनुमोदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...