सीवान, अप्रैल 29 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबी नगर थाना क्षेत्र के अहिरनी गांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 वर्षीय युवक की मौत,नानी और पुत्र जख्मीघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, नवतन गांव निवासी दिनेश कुमार यादव अपने साली के घर नेवता करने पड़ोसी युवक सोनू यादव के साथ गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सलाहपुर नहर पुल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू यादव गंभीर रूप से घायल होकर...