गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र में देर रात बारात से लौट रहे एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की शिनाख्त भगतपुर गोरखापुर गांव निवासी प्रदीप वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय धर्मराज वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रदीप वर्मा बुधवार रात करीब 11 बजे चंद्रिकन गांव से बारात में शामिल होकर अपने घर भगतपुर लौट रहे थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर रामकरन नाम का युवक भी बैठा हुआ था।बताया जा रहा है कि जब वे कालिकन-विशेषरगंज मार्ग पर भैरोपुर बाग स्थित पुलिया के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी मोटरसाइकिल अन...