गंगापार, मई 5 -- रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार की रात करीब दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव निवासी 20 वर्षीय शीतला प्रसाद पुत्र अमरनाथ तथा 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र रमेश एक ही बाइक पर सवार होकर बारात से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव के सामने पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में शीतला प्रसाद की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे युवक की बाइक पोल से टकराई, मौत यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत एक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...