देवरिया, मार्च 11 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के घटैला गाजी के समीप सोमवार की रात सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरियारपुर उपनगर के जेठहसी मोहल्ला निवासी अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय पुत्र स्व.मारकंडेय पांडेय बैकुंठपुर में रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाते थे। उसी कपड़े की दुकान पर आकाश पाल पुत्र स्व. हरिशंकर पाल निवासी छठियांव थाना खुखुंदू काम करते थे। अतुल कुमार पांडेय अपने कर्मचारी के साथ कार से कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र में बारात में हिस्सा लेने के लिए गए थे। देर रात वह कार से लौट रहे थे। अतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.