लखनऊ, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पैंतेपुर में मंगलवार देर रात बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे मिट्टी के टीले पर चढ़कर पेड़ से टकराकर बाइक पलट गई। तीनों के सिर में गंभीर चोट आने से तीनों की जान चली गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। अल्लीपुर निवासी देव कुमार (25) बाइक से बघाइन के शुभम वर्मा (25) और श्याम सुंदर (20) के साथ मंगलवार को बाराबंकी के ग्राम जेवली स्थित बारात गए थे। तीनों युवक देर रात एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। वह पैतेपुर स्थित बकरनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक अनियंत्री होकर सड़क किनारे टीले पर चढ़कर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक श्याम सुंदर की मौत हो चुकी थी...