बगहा, मार्च 12 -- लौरिया, एक संवाददाता। रामनगर-लौरिया पथ पर देवराज के बसवरिया में गुरुवार को बारातियों से खचाखच भरी बस गड्डे में लुढ़क गई। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकराकर रुक गई। इससे अधिकांश बारातियों को चोटें नहीं आईं। लेकि घटना के बाद वहां वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूल्हे का भाई विकास गुप्ता, बहन खुशबू गुप्ता, रंजना गुप्ता, संबंधी चीकू गुप्त और राधा गुप्ता घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। यहां खुशबू की हालत गंभीर देखकर डॉ. अफरोज आलम ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बस में 70 बराती सवार थे। इसमें 40 पुरुष, 20 महिला और 10 बच्चे भी शामिल हैं। बड़ा हादसा टल जाने से बारातियों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को उतर प्रदेश के गोरखपुर के पादरी बाजार से सूरज गुप्ता के पुत्र की बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.