बारात से लौट रही बस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से आग, दो की मौत, बाल-बाल बचीं 55 सवारियां
पीलीभीत, जून 8 -- UP News: यूपी के पीलीभीत में जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में निजी बस पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। हादसे में बस चालक और उसके पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि बस में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही बस में सवार करीब 55 बारातियों को उतार दिया गया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के गोनरीवदी गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार गोनरी गांव से एक बारात निजी बस से बरेली गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद देर रात बारातियों को गांव छोड़कर बस वापस की जा रही थी। इसी दौरान चालक बस को बैक कर रहा था कि अचानक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस के ऊपर गिर पड़ा। तार गिरते ही बस में करंट फैल गया और देखते ही देखते उसमें आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.