गोड्डा, अप्रैल 3 -- बोआरीजोर। बोआरीजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना बोआरीजोर ललमटिया के मुख्य मार्ग के मंगरा के पास सुबह करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। बारात से लौट रही मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बारात बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव से ललमटिया गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार अहले सुबह करीब 2 बजे सभी लोग कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मंगरा के पास सामने से आ रहे हाईवे ट्रक ने हैवी लाईट व डिपर नहीं देने के कारण चा...