हरदोई, मई 13 -- पाली। बरातियों से भरी बस ने गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रॉली के दोनों पहिए निकल गए। इससे वह पलट गई। गेहूं के कट्टे सड़क पर बिखर गए। वहीं, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना का समय और स्थान पाली रूपापुर रोड पर नखासे वाली पुलिया पर बुधवार सुबह छह बजे के आसपास बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। सहजनपुर निवासी पिंटु अपने ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं के कट्टे भरकर शाहजहांपुर बिक्री करने जा रहा था। दूसरी ओर अलिहाजीपुर निवासी सोनपाल के बेटे गोविंद की बारात शाहजहांपुर के जलालाबाद गई थी।

हादसे का विवरण बुधवार सुबह जलालाबाद से बारात लेकर स्लीपर बस लौट रही थी। दोनों वाहन नखासे पुलिया पर पहुंचे तभी बस की टक्कर ट्रॉली में लग गई। तेज रफ्तार बस की जोरदार टक...