गोरखपुर, जून 27 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर टोला हीरागंज में बारात से घर लौट रहे युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने युवक को पंच, लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसके मुंह और दांत में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के नरायनपुर टोला हीरागंज निवासी साधना पत्नी छोटेलाल का आरोप है कि उनका बेटा संदेश 25 जून को कुशीनगर में बस से बारात गया था। 26 जून की रात करीब दो बजे बस से गांव लौटते समय रास्ते में पहले कुछ युवक उसे चिढ़ाने लगे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन भाइयों पर केस गांव पहुंचते ही सन्नी, संजय, मोहन और ज्वाला ने उसे घेर लिया और पंच लात-घूंसों से मारपीट श...