पटना, जून 30 -- बारात से घर लौट रहे ऑटो सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिनमें दोनों की मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र में फोरलेन आरओबी के पास सोमवार की अल सुबह की है। मृतक की पहचान फतुहा के डुमरी निवासी मोदिर मिस्त्री के पुत्र सोलू कुमार (19) और विशुनधारी यादव के पुत्र दीपक कुमार (19) के रूप में हुई है। सोलू ऑटो चला रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। डुमरी निवासी पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू यादव ने बताया कि रविवार की रात सोलू अपने ऑटो में दीपक और अन्य लोगों के साथ गांव की ही एक बारात में गौरीचक के महाजनी गांव गया था। यह भी पढ़ें- बारात से घर लौट रहे दो दोस्तों को वाहन ने रौंदा, मौत सोमवार अल सुबह करीब दो बजे सोलू और दीपक अपने घर लौट रहे थे। ...