प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- जामताली। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश गौड़ मंगलवार शाम रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय शेर खां के सिद्धनाथ सराय गांव में बारात में गया था। वहां से लौटते समय दिलीपपुर जामताली रोड पर श्रीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची जामताली चौकी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...