कोडरमा, अप्रैल 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत सचिवालय के समीप बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कटैया गांव से बारात लेकर जा रही मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की ओर से संचालित बस और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुरेंद्र राम (26 वर्ष) और मुकेश राजवंशी (40 वर्ष), दोनों निवासी असनकोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- दो सड़क हादसों में 15 घायल, चार रिम्स रेफर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों...