हाथरस, जनवरी 28 -- हसायन।कोतवाली क्षेत्र के गांव गडोला भिंतर मार्ग शहबाजपुर में शुक्रवार की रात को डी.जे.सिस्टम पर डांस किए जाने के दौरान ग्रामीण व बाराती पक्ष के बीच हुई धक्का मुक्की गाली-गलौज मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने तीन ग्रामीण व एक बाराती सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ शांति भंग किए जाने के आरोप में कार्रवाई कर चालान कर दिया है।शुक्रवार को गांव शहबाजपुर में सुबोध कुमार की पुत्री की शादी समारोह आयोजित हुआ था।सुबोध की पुत्री की बारात सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनोट से आई हुई थी।बारात में कन्या पक्ष के द्वारा लगाए गए डी.जे.पर गांव के ग्रामीण व बाराती डांस कर रहे थे।डांस किए जाने के दौरान किसी ग्रामीण व बाराती में धक्का मुक्की हो जाने के बाद बारात बिदा होने के बाद ग्रामीणों ने बारात मे...