बारात में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत
चतरा, मई 13 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। बारात में हुई मारपीट की घटना में घायल हुए एक युवक की मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गई। मृतक युवक हंटरगंज के बेलगाड़ा गांव के 35 वर्षीय वीरेंद्र भारती है। मालूम हो कि वीरेंद्र भारती बीते 21 अप्रैल को अपने गांव से हंटरगंज के उजाला गांव में बारात गया था। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना घटी थी जिसमें वीरेंद्र भारती घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। गया मगध मेडिकल कॉलेज में इलाजरत होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसका इलाज शेरघाटी के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में होली से था तनाव, एसआईटी करेगी जांच जहां वीरेंद्र भारती की मौत सोमवार को हो गई। वीरेंद्र भारती उचला गांव के विजय भारती के घर बारात गया था जहां उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.