बदायूं, अक्टूबर 12 -- बिनावर। थाना इलाके के मोहम्मदपुर बिहार गांव में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से एक यात्री घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा हे कि मोहम्मदपुर बिहार गांव में रविवार को बारात आई हुई थी। वहां डीजे पर डांस के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग कर दी गई। जब कोई कुछ समझ पाता वहां एक बारात गोली लगने से गिर गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल बाराती को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.