शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र में बुधवार रात एक वाटर पार्क में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट में युवक की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला मामूली विवाद का निकला।पिपरिया भागवंत निवासी सतीश कुमार जोगी की पुत्री का विवाह खुटार-बंडा रोड स्थित नगरा गांव के पास एक वाटर पार्क में था। बारात पीलीभीत जनपद के बिलसंडा कस्बे की दुर्गा प्रसाद कॉलोनी से आई थी। रात करीब 11:30 बजे द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस करते समय कुछ युवकों में कहासुनी हो गई, जो हल्की धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को युवक की मौत की सूचना दे दी। सूचना पर एसआई सुभाष चंद्र और मोहित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि दूल्हे के ममेरे भाई 17 वर्षीय नितिन कुमार, निवासी गुलरिया भूपसिं...