गोरखपुर, मार्च 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के थवईपार गांव में रविवार रात बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, राममुनी सिंह के यहां बेटी की शादी में आई बारात के दौरान एक युवक के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और किसी ने तहरीर नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...