प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- नगर कोतवाली के गोंड़े गांव में सोमवार रात हाईवे के पास आई एक बारात में फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी मौके से भाग निकले। बारात में देर रात लोगों घराती और बाराती दोनों पक्ष की भीड़ जमा थी। तभी एक युवक का पड़ोसी से विवाद हो गया। कुछ देर बाद 3-4 युवक पहुंचे और फायरिंग करने लगे। मौके पर मौजूद लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रात भर पुलिस गांव में डटी रही। यह भी पढ़ें- डीजे बजाने पर हुई कहासुनी फायरिंग में बदली, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- बारात पर हमला, मंदिर में हुई शादी यह भी पढ़ें- सिवालखास में संघर्ष, कई राउंड फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.