हरदोई, जून 28 -- संडीला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना के दौरान फायरिंग होने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बिराहिमपुर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा रामकिशन की पुत्री की शादी में बारात आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- शादी के बीच आर्य समाज मंदिर में घुसे 25-30 लोग, जमकर बवाल, लाठी-डंडे-लोहे की रॉड से हमला और पथराव दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जयप्रकाश ने गांव के नौ लोगों पर मारपीट के साथ फायरिंग क...