रुडकी, अप्रैल 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम छापुर शेर अफगानपुर में बारातियों और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को झबरेड़ा क्षेत्र से एक बारात छापुर शेर अफगानपुर पहुंची थी। दिनभर शादी की रस्में शांतिपूर्ण तरीके से चलती रहीं, लेकिन देर शाम अचानक किसी बात को लेकर बारात पक्ष और स्थानीय ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- डांस को लेकर बरातियों जनातियों में मारपीट, लौटी बारात बहस ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- बारात में बवाल: खाने को लेकर शुरू हुई कहा...