बस्ती, मई 9 -- बस्ती। खाने में मछली नहीं मिलने पर दूल्हे का भाई भड़क गया। खाने में बदइंतेजामी का आरोप लगाते हुए दुल्हन के भाई से उलझ गया। विवाद इतना बढ़ा कि बारातियों में भगदड़ मच गई। किसी ने विवाद की सूचना डॉयल-112 पर दे दी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, इसके बाद शादी की अन्य रस्म पूरी हुई।एक गांव में गुरुवार शाम बारात आई हुई थी। बारातियों के लिए खाने में अन्य पकवान के साथ मछली भी बनवाई गई थी। बारात पहुंचने पर द्वार पूजा व जयमाल का कार्यक्रम खुशी के माहौल में हुआ। इसके बाद बाराती व घरवाले खाना खाने लगे। यह भी पढ़ें- सात फेरे के बाद मामूली विवाद में टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात बारातियों के खाना खाने के बाद दूल्हा, दूल्हे का भाई व कुछ खास लोग खाने की मेज पर बैठे। तब तक मछली समाप्त हो चुकी थी...