बारात में भोजन को लेकर मारपीट, अफरा-तफरी
भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के जमुनीपुर अठगवां (नई बस्ती) में आई बरात में भोजन को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी श्यामधर गौतम ने बताया कि बेटी की शादी 21 अप्रैल को थी। रात 10 बजे द्वारचार के समय बाराती भोजन कर रहे थे। इस दौरान उगईपुर के तीन सगे भाई रवि बिंद, शशि बिंद और मदन बिंद ने भोजन कर रहे रिश्तेदारों को जातिसूचक शब्दों से गाली देना शुरू कर दिया। जब चाचा रंगनाथ ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रिश्तेदार अभिषेक निवासी कोइरौना को लाठी और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह गांव के लोगों ने मामले को शांत कराया। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि तीनों सगे भाइयों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(1) तथा दलित उत्पीड़न की धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.