बिजनौर, अप्रैल 21 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद क्षेत्र के गांव पट्टी मौढ़ा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता नरेश कुमार 20 अप्रैल 2026 की रात चांदपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर मनसुख में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे गांव के ही सौरभ और शरद, जो सगे भाई हैं, ने पुरानी रंजिश के चलते नरेश कुमार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी में हुए विवाद के बाद रावटी गांव में युवक को गोली मारी, गंभीर दोनों ने ईंट से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों न...