औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। मुरादगंज के एक गेस्ट हाउस में बारात के दौरान नाचने-गाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात के संदलपुर निवासी सूरज पाल ने बताया कि 6 फरवरी को उनका पुत्र गोपाल बारात में शामिल होने आया था। इसी दौरान गांव के अवि और छोटू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए गोपाल को पीट दिया और भीड़ जुटने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.