बक्सर, मई 14 -- नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आई बारात में द्वारपूजा के दौरान बैंड बाजा में नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मारपीट में निखिल कुमार, राहुल कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार और विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी युवकों का इलाज पीएचसी में हुआ। इस संबंध में एक पक्ष के भीम बिन्द द्वारा छोटू बिन्द, निरहू बिन्द समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- गोली चल जावेगी...गाने में नाचने पर विवाद, फोड़े सिर दूसरे पक्ष के किशुन बिन्द ने नकुल बिन्द, भीम बिन्द समेत पांच लोगों को नामजद बनाया है। थानाध...