रामपुर, जून 13 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बारात में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में महिलाएं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर आठ नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगापुर का मझरा निवासी नाजिम का कहना है कि उसके भांजे मोनिस व गुलवेज नौ जून को आगापुर से एक बारात में गए थे। वापसी में बस में मौजूद गांव के ही अमन व राजाबाबू से किसी बात पर विवाद हो गया था। उस वक्त अन्य बारातियों ने मामले को शांत करा दिया था। बारात से लौटने के बाद अमन व राजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर उसके परिजनों ने संपर्क किया और समझौता करने की बात कहकर घर बुलाया। जिस पर वह भांजों के साथ उनके घर पहुं...