सीवान, फरवरी 26 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में गोली लगने से दूल्हे के मामा गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से घायल दूल्हे के मामा सिसवन थाना क्षेत्र का घुरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती का पुत्र चितेश्वर भारती है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र गिरी की पुत्री की बारात छपरा जिले के रिविलगंज थाने के गोदना सेमरिया से आई थी। दरवाजे बारात लगाने के क्रम में दूल्हे के मामा को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सीवान ले जाया गया। जहां से उन्हें चिंताजनक स्थिति में गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरौंदा विकास कुमार सिंह, एसडीपीओ महाराजगंज अमन घटनास्थल पर पहुच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.