बहराइच, अप्रैल 23 -- तेजवापुर। महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया पंडित पुरवा में एक बारात के दौरान उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब डीजे की धुन पर दो मवेशी थिरकते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में आई बारात में डीजे की तेज धुन पर बाराती नाच-गाने में मशगूल थे। हैरानी की बात यह रही कि दोनों मवेशी भी संगीत की धुन पर झूमते हुए दिखाई दिए, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाराती और ग्रामीण मवेशियों के साथ डांस करते हुए तालियां बजा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारात में दो मवेशियों का डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यह भी पढ़ें- बारातियों ने डीजे पर काटा बवाल, घरातियों से भिड़े, दुल्हन ने शादी से ...