गढ़वा, अप्रैल 28 -- मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव आई बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के चंदन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारात के समय द्वार पूजा लगने के वक्त डीजे पर गाना को लेकर डांस करने को लेकर हुई विवाद में जमकर मारपीट हुई। उसमें एक पक्ष के चंदन कुमार घायल हो गया। दोनों तरफ से मामला मंगलवार को बरडीहा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष से चंदन विश्वकर्मा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- डांसर के साथ नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की मौत वहीं दूसरे पक्ष से संजय विश्वकर्मा ने केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर स्थल का निरीक्षण क...