फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- थाना नगला सिंघी के एक युवक की उस समय मौत हो गई जब वह अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने के लिये अपनी बाइक से जा रहा था। गांव ठार ढेंका निवासी 18 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र राममूर्ति के चचेरे भाई की बारात राजस्थान के धौलपुर मनियां के गांव खिल्ली जा रहा गई थी। उसमें शामिल होने के लिये सुरेंद्र अपनी बाइक से गया था। जैसे ही उसकी बाइक गांव पैंतीखेड़ा के निकट पहुंची वैसे ही किसी वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक दो बहनों में सबसे छोटा था। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम सूचना मिलते ही उसकी मां गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...