मोतिहारी, मई 3 -- तुरकौलिया, निसं । थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत स्थित अशरफी साह टोला गांव में आई बारात के दौरान घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तुरकौलिया ब्रह्म टोला गांव निवासी महंथ महतो का पुत्र सोनू कुमार, सुरेन्द्र महतो का पुत्र बबलू कुमार, नीतीश कुमार तथा रामचंद्र साह का पुत्र विक्की कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को अशरफी साह टोला गांव निवासी मोतीलाल साह की चचेरी पोती की बारात आई थी। कन्या निरीक्षण की रस्म चल रही थी, तभी उक्त युवक अपने अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचे और अचानक आभूषणों की लूटपाट करने लगे। यह भी पढ़ें- बारात में ऑर्केस्ट्रा को लेकर मारपीट, चार घायल मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू और ...